फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: महाकुंभ से लौटी 27 बसें, तीन मार्गों पर बढ़ाई जाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। महाकुंभ से शुक्रवार को 27 बसें वापस डिपो पर लौट आई हैं। इनका मेरठ, शामली समेत तीन रूट पर संचालन किया जाएगा। इससे यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी जो पिछले करीब 25 दिन से परेशानी झेल रहे थे।
विज्ञापन

डिपो में निगम व अनुबंधित 167 बसें हैं। इनमें से करीब 25 दिन पहले 120 बसों को प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में भेजा गया था। इनके जाने से यहां पर बसों का टोटा हो गया था और काफी रूटों पर बसों की कमी के कारण यात्रियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मगर, पिछले कई दिनों से महाकुंभ से बसों के लौटने का सिलसिला शुरू हो गया और महाकुंभ से 72 बसें वापस आ गई थी। जिनको पहले से निर्धारित रूटों पर लगा दिया गया था। इनके अलावा शुक्रवार को 27 बसें वापस आ गई। इन बसों का संचालन मेरठ, शामली, मुजफ्फरनगर के रूटों पर किया जाएगा। इन मार्गों पर बसों की ज्यादा कमी से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही थी और डग्गामार वाहनों में दोगुना किराया देकर सफर करने को मजबूर होना पड़ रहा था। बसों के चलने से इन मार्गों पर चलने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें