फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के ये तीन बड़े मामले, 15 दिन में कुर्क की जाएगी अवैध संपत्ति, आरोपियों पर लगेगी रासुका

Wed, 19 Aug 2020 03:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

  • विवेचक किए तलब, एसपी अभिषेक सिंह ने ली जानकारी
  • गैंगस्टर भी लगेगी और 15 दिन में कुर्क की जाएगी अवैध संपत्ति
विज्ञापन
भाजपा नेता की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बागपत में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर, रालोद नेता देशपाल बदरखा और कुख्यात परमवीर तुगाना की हत्या के मामलों की जांच में अब तेजी आएगी। एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि अपराधियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की जाएगी। गैंगस्टर के तहत भी कार्रवाई होगी और अवैध तरीके से अर्जित की गई संपत्ति को 15 दिन के भीतर कुर्क किया जाएगा।

विज्ञापन


एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि छपरौली थाना क्षेत्र में तीन बड़ी वारदात हुई हैं। तीनों की विवेचना में तेजी लाई जाएगी। विवेचकों से उन्होंने अब तक की जांच रिपोर्ट तलब की गई है। आरोपियों के खिलाफ 15 दिन के भीतर रासुका की कार्रवाई की जाएगी। अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा। जिन अपराधियों पर दस से अधिक मुकदमे दर्ज हैं, उनकी छानबीन कराई जा रही हैं। गैंगस्टर और अवैध तरीके से अर्जित संपत्ति को कुर्क किया जाएगा। विवेचकों को निर्देश दिए गए हैं कि सही जांच होनी चाहिए। जिले में किसी भी निर्दोष को जेल नहीं भेजा जाएगा और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

सुनील राठी की भूमिका की होगी जांच
एसपी अभिषेक सिंह ने कहा कि परमवीर तुगाना और देशपाल खोखर हत्याकांड में सुनील राठी का नाम पुलिस जांच में आया है। उन्होंने दोनों मामले की जांच रिपोर्ट तलब की है। इसके अलावा संजय खोखर या किसी दूसरे मामले में भी सुनील राठी की संलिप्तता है तो सख्त कार्रवाई होगी। ब्लॉक प्रमुख अंशु खोखर को धमकी दिए जाने के मामले में भी सुनील राठी गैंग की जांच चल रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दरोगा के पैर पकड़कर चिल्लाती रही बेबस मां, बोली- साहब मेरी बेटी को बरामद करा दो, ये है पूरा मामला

विज्ञापन

केस-1
छपरौली थाना क्षेत्र के कूड़ी गांव में 22 जून को कुख्यात परमवीर तुगाना और उसके साथियों पर फायरिंग की गई। अस्पताल में उपचार के दौरान परमवीर की मौत हो गई। पुलिस ने खुलासा किया कि जिला पंचायत चुनाव की रंजिश में सुनील राठी ने हत्या की वारदात की साजिश रची है। सुनील राठी के ममेरे भाई और उसके करीबियों पर मुकदमा दर्ज हुआ।

केस-दो
बदरखा गांव में रालोद नेता देशपाल बदरखा की सात जुलाई को हत्या कर दी गई। सरेआम हुई हत्या में भी पुलिस की लापरवाही रही। पुलिस ने शूटर सौरभ को गिरफ्तार किया। वारदात को सुनील राठी के इशारे पर अंजाम दिया गया था।

केस-तीन
छपरौली के तिलवाड़ा मार्ग पर 11 अगस्त की सुबह साढ़े छह बजे भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर की हत्या कर दी गई। पुलिस पर सवाल उठे। इंस्पेक्टर को निलंबित किया गया। तीन आरोपी अब तक गिरफ्तार हो चुके हैं। प्रकरण के बाद एएसपी और एसपी का तबादला हो चुका है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें