चौधरी चरण सिंह और चौधरी जयंत के साथ डॉ. राजकुमार सांगवान।
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के डाॅ. राजकुमार सांगवान ने जीतकर 10 साल बाद चौधरी परिवार को उसकी विरासत कही जाने वाली बागपत सीट वापस दिलाई है। इस सीट को वर्ष 2014 में भाजपा के डाॅ. सत्यपाल सिंह ने अजित सिंह को हराकर चौधरी परिवार से छीना था। मगर चौधरी परिवार को वर्ष 2019 में विरासत छिन जाने का जख्म जयंत की हार से गहरा हो गया था। अब यहां की जीत से चौधरी जयंत को काफी राहत मिली है।
बागपत लोकसभा सीट को चौधरी परिवार के लिए इसलिए भी अहम माना जाता है, क्योंकि चौधरी चरण सिंह ने वर्ष 1977 में पहला लोकसभा चुनाव यहां से जीता था। वह यहां से लगातार तीन बार जीत दर्ज करके सांसद बने और यहां से जीतकर ही देश के प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठे।