फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेत्री दीपा सैनी बोलीं, संघर्ष से ही मिलती है पहचान

Mon, 24 Apr 2017 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अभिनेत्री दीपा सैनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। अपने अभिनय के दम पर टीवी सीरियलों और पंजाबी एलबम के सांग जब मुसकाया चांद तो तेरी याद आई से खासा चर्चा में रहने वाली वॉलीवुड अभिनेत्री दीपा सैनी ने कहा संघर्ष से ही पहचान बनती है, क्योंकि संघर्ष ही आपको सफलता की ऊंचाई तक ले जाता है।
विज्ञापन


 रविवार को बिजरौल रोड पर स्थित शाहमल एंकलेव कॉलोनी में अपनी बड़ी बहन रुपाली सैनी के यहां पर आई हुई थी। उन्होंने बताया आईपीएल के बाद सब टीवी एक नया चैनल लांच कर रहा है, इसमें उन्हें एक सीरियल में मुख्य किरदार मिला है। फिलहाल दीपा सैनी सोनी टीवी पर चल रहे धारावाहिक संकट मोचन हनुमान में विभीषण की बेटी अनला का रोल निभा रही है।

इससे पूर्व वे एक धारावाहिक में लक्ष्मी जी का किरदार निभा चुकी है। कई बार उन्हें वॉलीवुड में काम करने के लिए भी ऑफर आ चुके हैं, हालांकि वे फिल्म अभिनेता आमिर खान की फिल्म तलाश में भी रोल निभा चुकी है। इससे पूर्व 2005 में फिल्म औकात से उन्होंने अपने कैरियर की शुरूआत की थी। इसके अलावा हसीना नंबर वन में राकेश बेदी, शक्ति कूपर के साथ काम करने का भी अनुभव है। बिग बॉस सीजन -5 में आस्ट्रेलियन क्रिकेट एंड्रयू साइमंडस के साथ गेस्ट एपीएरेंस दिया।  
विज्ञापन


लाइफ ओके चैनल पर आने वाले सावधान इंडिया में भी वे कई महत्वपूर्ण रोल निभा तालियां बटोर चुकी है। फिलहाल  यू टूब पर चल रही पंजाबी एलबम का सांग, जब मुसकाया चांद तो तेरी याद आई में वे खासा चर्चा मेें है। शादी के बारे मेें पूछने पर उन्होंने बताया अभी जीवन में ओर संघर्ष बाकी है। ओर अच्छे मुकाम पर पहुंचने के बाद ही शादी के बारे में सोचा जाएगा। उनके साथ उनके बड़े भाई, जीजा और उनकी बहन भी शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें