बड़ौत (बागपत)। अपने अभिनय के दम पर टीवी सीरियलों और पंजाबी एलबम के सांग जब मुसकाया चांद तो तेरी याद आई से खासा चर्चा में रहने वाली वॉलीवुड अभिनेत्री दीपा सैनी ने कहा संघर्ष से ही पहचान बनती है, क्योंकि संघर्ष ही आपको सफलता की ऊंचाई तक ले जाता है।
रविवार को बिजरौल रोड पर स्थित शाहमल एंकलेव कॉलोनी में अपनी बड़ी बहन रुपाली सैनी के यहां पर आई हुई थी। उन्होंने बताया आईपीएल के बाद सब टीवी एक नया चैनल लांच कर रहा है, इसमें उन्हें एक सीरियल में मुख्य किरदार मिला है। फिलहाल दीपा सैनी सोनी टीवी पर चल रहे धारावाहिक संकट मोचन हनुमान में विभीषण की बेटी अनला का रोल निभा रही है।
इससे पूर्व वे एक धारावाहिक में लक्ष्मी जी का किरदार निभा चुकी है। कई बार उन्हें वॉलीवुड में काम करने के लिए भी ऑफर आ चुके हैं, हालांकि वे फिल्म अभिनेता आमिर खान की फिल्म तलाश में भी रोल निभा चुकी है। इससे पूर्व 2005 में फिल्म औकात से उन्होंने अपने कैरियर की शुरूआत की थी। इसके अलावा हसीना नंबर वन में राकेश बेदी, शक्ति कूपर के साथ काम करने का भी अनुभव है। बिग बॉस सीजन -5 में आस्ट्रेलियन क्रिकेट एंड्रयू साइमंडस के साथ गेस्ट एपीएरेंस दिया।
लाइफ ओके चैनल पर आने वाले सावधान इंडिया में भी वे कई महत्वपूर्ण रोल निभा तालियां बटोर चुकी है। फिलहाल यू टूब पर चल रही पंजाबी एलबम का सांग, जब मुसकाया चांद तो तेरी याद आई में वे खासा चर्चा मेें है। शादी के बारे मेें पूछने पर उन्होंने बताया अभी जीवन में ओर संघर्ष बाकी है। ओर अच्छे मुकाम पर पहुंचने के बाद ही शादी के बारे में सोचा जाएगा। उनके साथ उनके बड़े भाई, जीजा और उनकी बहन भी शामिल रही।