फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीबी मशीनों ने छलनी कर दी यमुना

Sat, 09 Apr 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बागपत सिसाना खादर में ट्रक में रेत भरती जेसीबी मशीनें। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत में यमुना के खादर में जेसीबी मशीनों ने यमुना को पूरी तरह छलनी कर दिया है। गहरे-गहरे मौत के कुंड बना दिए हैं। डीएम, एसपी, एडीएम के आवास के ठीक पीछे चल रहे रेत खनन पर सभी अधिकारी चुप्पी साधे बैठे हैं। इस चुप्पी के कारण ही सिसाना के लोग भी आवाज उठाने की हिम्मत नहीं कर पा रहे हैं। 
विज्ञापन


चार दिन से ग्राम सिसाना के यमुना खादर में रेत खनन शुरू कर दिया गया था। रात दिन जेसीबी मशीनें गरज रहीं हैं, ट्रक धमाचौकड़ी मचा रहे हैं। यह सब जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक के आवासों के ठीक पीछे हो रहा है, लेकिन सभी अधिकारी रेत खनन के मामले में चुप्पी साधे बैठे हुए हैं।   कोई भी अधिकारी कुछ कार्रवाई करने के लिए तैयार ही नहीं है। न तो यह पता कि खनन कहां कराना है और न ही यह देखा जा रहा कि खनन किस तरह से किया जा रहा है। जेसीबी मशीनों ने यमुना को छलनी कर डाला है। जगह-जगह मौत के कुंड बना दिए गए हैं, लेकिन कोई कुछ सुनने के लिए तैयार ही नहीं है। अधिकारियों की इस चुप्पी को देखते हुए सिसाना के लोगों की भी हिम्मत कोई आवाज उठाने की नहीं हो रही है। जबकि सिसाना और आसपास के लोगों के साथ यमुना में बनाए जाने वाले मौत के कुंडों से दुर्घटनाएं हो रहीं हैं।
खेत में चलती मिली जेसीबी, पुलिस बोली नहीं हो रहा खनन बागपत। पुरा गांव में कई माह से जेसीबी से मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा है। खेतों की गहराई करीब 20 फुट हो गई है। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों से किसानों ने शिकायत की। इसके बाद बालैनी पुलिस शुक्रवार को जागी। पुलिस ने पुरा के खेतों में जाकर छापामारी की। वहां पर जेसीबी चलती हुई मिली। इसके बावजूद पुलिस को वहां पर खनन होता नहीं दिखाई दिया। कार्यवाहक बालैनी थाना प्रभारी सोमदत्त शर्मा का कहना है कि पुरा में फिलहाल खनन नहीं हो रहा है। शुक्रवार को एक किसान अपने खेत को जेसीबी मशीन से समतल कर रहा था। उसकी जेसीबी बंद करा दी गई है। 
विज्ञापन

अवैध खनन  के कारण कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा 
बागपत। पुरा गांव के यशपाल सिंह का कहना है कि जिन खेतों में मिट्टी का अवैध खनन हो रहा है। उनके ऊपर से विद्युत की हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। विद्युत के खंभों पर ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। वह गिरने की स्थिति में है। वह गिर गया तो बड़ा हादसा हो जाएगा। 

जांच कराकर बंद कराया जाएगा खनन
प्रभारी जिलाधिकारी राकेश कुमार मालपाणी का कहना है कि गलत जगह खनन होने की जांच कराने के आदेश दे दिए गए हैं। जांच के बाद गलत जगह पर और मानकों के अनुसार खनन होते नहीं मिला तो खनन बंद कराकर माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें