बागपत के एसबीआई बैंक को सैनिटाइजर करते दमकलकर्मी
- फोटो : BAGHPAT
बागपत। जिले के हॉट स्पॉट क्षेत्रों में सफाई एवं सैनिटाइजर का कार्य कराया जा रहा है। दमकल विभाग की टीम और सफाई कर्मी शहर से लेकर गांव देहात तक सैनिटाइजेशन एवं सफाई में जुटे हैं। बड़ौत के स्क्रीनिंग सेंटर से यहां रखे गए लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने जिले में कई जगह का दौरा किया।
डीएम शकुंतला गौतम ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग, दमकल विभाग और सफाई कर्मियों की टीम जुटी हुई हैं। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सरुचि शर्मा के नेतृत्व में टीम ने नगर के पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, सिंडिकेट बैंक, जिला सहकारी बैंक प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, आईडीबीआई बैंक के अलावा नगर के मुख्य बाजार, तहसील, कलक्ट्रेट, विकास भवन, कलक्ट्रेट कॉलोनी, पुलिस लाइन में कोरोना योद्धा सफाई कर्मियों ने सैनिटाइज किया। बड़ौत में नगर में पूर्वी यमन नहर स्थित जेएस फॉर्म हाउस में ठहराए गए 86 जमातियों व चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में 43 जमातियों की सुरक्षा में पुलिस बल लगा हुआ है।
पुलिस ने स्वास्थ्य की कराई जांच
बिनौली। कानपुर से पैदल आए बामनौली निवासी सात मजदूरों को बिनौली पहुंचते ही पुलिस ने उनसे जानकारी ली। इसके बाद उन्हें सीएचसी बिनौली भेजा। वहां डॉक्टरों की टीम ने सभी के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें 14 दिन के लिए घर में आइसोलेट रहने की हिदायत दी। मजदूर अंकित कुमार, प्रवीण कुमार, नरेश, वेद प्रकाश, मनोज कुमार, पुष्पेंद्र और सुरेंद्र कुमार ने बताया कि वह सभी बामनौली गांव के रहने वाले हैं, और वह कानपुर क्षेत्र के जिला फतेहपुर में एक प्लांट में काम कर रहे थे।