फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनमेंट जोन में लिए 150 लोगों के सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। नगर स्थित कंटेनमेंट जोन से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना संक्रमित के परिजनों और उनके संपर्क में आने वाले 150 लोगों के कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला अहिरान स्थित कश्यप गली में दो दिन पूर्व एक युवक कोरोना संक्रमित मिला । स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे तभी नगर स्थित कोविड अस्पताल में भर्ती कराया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को वहां पहुंचकर संक्रमित युवक के परिजनों और उसके संपर्क में आने वाले 150 लोगों के जांच के लिए सैंपल लिए और सभी सैंपल को जांच के लिए भेजे। कोविड अस्पताल के प्रभारी चिकित्सक डॉ. ताहिर ने बताया कि कश्यप गली के उक्त रोगी ने अस्पताल में भर्ती होने से बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम को परेशान किया था। शुक्रवार को उसके परिजनों और उसके संपर्क में आने वाले लोगों के कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें