फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मान पा गदगद हुए ब्लॉक प्रमुख व प्रधान

Tue, 25 Apr 2017 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लखनऊ में पुरस्कार लेते ब्लॉक प्रमुख अनिश यादव व पुरामहादेव गांव के प्रधान शरणवीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बालैनी (बागपत)। लखनऊ में पिलाना ब्लॉक प्रमुख अनीश यादव और पुरा गांव प्रधान शरणवीर सिंह को मुख्यमंत्री महंत आदित्य नाथ और केंद्रीय पंचायत मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा और पंचायत राज सशक्तिकरण पुरस्कार से सम्मानित किया। इससे लोगों में खुशी है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री महंत आदित्य नाथ और पंचायती राज मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार देने के लिए ग्राम पंचायतों और ब्लॉक मुख्यालयों के कार्यों का आंकलन किया था। इसमें बागपत जनपद के पिलाना ब्लॉक और सीडीओ द्वारा गोद लिये गांव पुरा महादेव अव्वल पाया गया। पुरस्कार के लिए चयनित इस गांव में साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, शिक्षा की समुचित व्यवस्था अच्छी पाई। 
वहीं पिलाना ब्लॉक प्रमुख अनीश यादव द्वारा गांवों में कराए कार्यों के कारण राष्ट्रीय ग्राम सभा गौरव पुरस्कार के लिए उनका चयन हुआ था।

सोमवार को प्रधान और ब्लॉक प्रमुख को प्रदेश के मुख्यमंत्री और केंद्रीय पंचायती राज मंत्री ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। ब्लॉक प्रमुख को विकास के लिए 25 लाख रुपये का चेक और प्रशस्ति पत्र और पुरा महादेव के ग्राम प्रधान शरणवीर को गांव में विकास के लिए 8.25 लाख रुपये और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया । सम्मान मिलने से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल बना हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें