त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव
बागपत ब्लॉक में प्रधान पद के 82, क्षेत्र पंचायत के 27 और ग्राम पंचायत सदस्य के 31 नामांकन पत्र बिके
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए बुधवार को भी उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र खरीदे। जिला पंचायत सदस्य लिए 55 नामांकन पत्र बेचे गए। सबसे अधिक नामांकन पत्र वार्ड नंबर चार व तेरह में खरीदे गए है। बागपत ब्लॉक में प्रधान के 82, बीडीसी 27, पंचायत सदस्य के 31 व खेकड़ा व पिलाना ब्लॉक में नामांकन पत्र खरीदे गए है। नामांकन कक्ष के बाहर पुलिस बल तैनात रहा।
बुधवार को जिला पंचायत सदस्य, बीडीसी व ग्राम पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवार नामांकन पत्र खरीदने के लिए पहुंचे। पहले दिन जिला पंचायत के चार, दूसरे दिन 94 नामांकन पत्र खरीदे गए थे। बुधवार को भी नामांकन पत्रों की जमकर बिक्री हुई। बुधवार को एक-एक उम्मीदवार ने कई-कई नामांकन पत्रों का सेट खरीदा। बुधवार को वार्ड नंबर एक में एक, तीन में चार, चार में आठ, पांच में दो, आठ में पांच, नौ में छह, दस में दो, ग्यारह में दो, बारह में दो, तेरह में आठ, 16 में दो, 17 में पांच, 19 में छह, बीस में दो नामांकन पत्र खरीदे गए।
उधर, ब्लॉक में प्रधान, क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायत सदस्य के नामांकन पत्रों की भ्ी खरीददारी हुई। न्याय पंचायत स्तर पर सरूरपुर कलां में प्रधान के सात, बीडीसी के छह, ग्राम पंचायत सदस्य के 15, सुल्तानपुर हटाना में प्रधान के 16, बीडीसी के शून्य, ग्राम पंचायत सदस्य के 13, नौरोजपुर गुर्जर में प्रधान के 11, बीडीसी के 11, ग्राम पंचायत सदस्य के तीन, गांधी में प्रधान के छह, बीडीसी के दो, ग्राम पंचायत सदस्य के शून्य, धनौरा सिल्वरनगर में प्रधान पद के 13, बीडीसी के दो, मीतली रामपुर में प्रधान के 25, बीडीसी के छह, सूजरा में प्रधान के तीन, बीडीसी के शून्य नामांकन पत्र खरीदे गए है।