-पुलिस ने सात नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सलावतपुर खेड़ी गांव के किसान को रास्ते में रोककर धारदार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया गया। इसमें पुलिस ने सात नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
सलावतपुर खेड़ी गांव की नीतू ने बताया कि उसका पति विकास उर्फ बंदी छह सितंबर को किसी काम से पाबला बेगमाबाद गांव गए थे। वापस लौटते समय रास्ते में गांव के ही राजीव, सूरज, सिकंदर, सोनू, बसी गांव के बिजेंद्र, अपने दो बेटे आकाश, अंकुश और पांच अज्ञात लोग खड़े मिले। जिन्होंने पहले हुई कहासुनी को लेकर उसके पति विकास उर्फ बंटी के साथ गाली गलौज करते हुए धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। राहगीरों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने उसके पति का उपचार कराया। इस मामले में सीओ हरीश भदौरिया का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।