फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: दंगल में साहिल ने जीती 5100 रुपये के इनाम की कुश्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-18
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। चौगामा स्पोर्ट्स एकेडमी टीकरी में सोमवार को दंगल कराया गया। वहां कई जिलों से पहलवानों से पहुंचकर दांव दिखाए। विजेताओं को नकद राशि देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

दंगल का शुभारंभ कुलदीप राठी, हरपाल खलीफा व रघुनाथ खलीफा ने पहलवानों का हाथ मिलाकर किया। 5100 रुपये के इनाम की कुश्ती साहिल गूंगा ने सौरभ दाहा को हराया। इसके अलावा 500 रुपये के इनाम की कुश्ती में कलवा जलालाबाद ने विशाल सोरम मुजफ्फरनगर को हराया तो 5100 रुपये के इनाम की कुश्ती में आकाश काकौर व गय्यूर बापौली के बीच बराबरी पर रही। 3100 रुपये के इनाम की कुश्ती जाकिब जलालाबाद व रोहित छपरौली, कल्लू कैराना व अनुज बदरखा के बीच बराबरी रही। 1500 रुपये के इनाम की कुश्ती दुष्यंत सोरम व कल्लू कैराना और 500 रुपये के इनाम की कुश्ती अभिषेक जलालाबाद व शिवांश दाहा के बीच बराबरी पर छूटी। दंगल में श्याम सिंह, वेद सिंह, राजकुमार, सतेंद्र राठी, कृष्णपाल, देशपाल, पप्पू राठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें