फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सागर ने निगली थी चूहे मारने की दवा, हालत में सुधार नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ौत। पलड़ा गांव की सानिया की हत्या होने के बाद गांव में आकर जहरीला पदार्थ निगलने वाले उसके प्रेमी सागर की हालत में तीसरे दिन भी सुधार नहीं हो सका। मंगलवार को थोड़ी देर के लिए होश में आए सागर ने अपनी मां कोमल और पिता रामपाल को चूहे मारने की दवा निगलने की जानकारी दी। इसके बाद वह फिर से बेहोश हो गया। पुलिस सागर के होश में आने के बाद बयान दर्ज करेगी।
जुलाई में पलड़ा गांव की सानिया अपने प्रेमी सागर के साथ हिमाचल चली गई थी। उसकी तलाश में जुटे परिवार वालों ने दोनों को हिमाचल के उन्ना जिले से पकड़कर पिटाई की और फिर नलकूप पर बंधक बनाकर पीटा गया। 23 जुलाई को परिवार वालों ने सानिया की गला घोंटकर और मुंह दबाकर हत्या कर शव कब्रिस्तान में दबा दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए सानिया के भाई साहिब, चचेरे भाई सादिक, ताऊ मतलूब निवासी पलड़ा, फूफा नसीम निवासी असारा, फुफेरा भाई अरमान, शान मोहम्मद निवासी सुन्ना जिला शामली को आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि पिता समेत पांच आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं। इसके बाद आरोपी पक्ष के लोगों की दहशत में सागर के परिवार ने गांव से पलायन कर दिया।
विज्ञापन

रविवार को सागर गांव आया और जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसकी मां कोमल और पिता रामपाल ने बताया कि सागर ने चूहे मारने की दवा निगलने के बारे में बताया, जो बड़ौत से खरीदकर लाया था। मंगलवार को भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। इस मामले में पुलिस का कहना है कि सागर का मेरठ मेडिकल में उपचार कराया जा रहा है। हालत में सुधार होने पर जहरीला पदार्थ निगलने के बारे में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें