फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिकाओं को सुरक्षा के दिए टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की द्वितीय इकाई के कैंब्रिज स्कूल में चल रहे सात दिवसीय शिविर के पांचवें दिन स्वयं सेविकाओं को आत्मनिर्भर व आत्म सुरक्षा के टिप्स दिए गए।
विज्ञापन

इस दौरान सब इंस्पेक्टर रूबी सिंह ने स्वयं सेविकाओं को आत्मरक्षा से जुड़े टिप्स दिए। द्वितीय चरण में स्वयं सेविकाओं ने सामाजिक बुराई जैसे कन्या भ्रूण हत्या, घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा पर लोगों को जागरूक करने के लिए रंगोली बनायी। स्वयं सेविकाओं ने बस्ती में लोगों को सामाजिक बुराईयां के प्रति जागरूक किया और नारी शक्ति को समर्पित गीत गाए। शिविर मेें राजीव तोमर, मनीषा, आरती, रूपल, निकेता, रश्मि, साक्षी, रिया मलिक शामिल रहीं।
उधर सभाखेडी में बड़ौत कॉलेज आफ एजूकेशन के शिविर के चौथे दिन कार्यक्रम अधिकारी शिवदत्त के निर्देशन में स्वयं सेविकाओं ने योगाभ्यास किया। संजीव तोमर ने उन्हें योगाभ्यास से होने वाले फायदों की जानकारी दी। द्वितीय सत्र में जल संरक्षण व महिला सशक्तिकरण पर गांव के मुख्य मार्गों से रैली निकालने के बाद संगोष्ठी में विचार रखे। शिविर में डॉ. प्रदीप तोमर, कॉलेज प्राचार्य विकास मलिक, डॉ. बोबिन्द्र, अनुराग कौशिक, विपिन चौहान, बोबी भाटिया, विपुल जैन, विशाल चौधरी, राजकुमार, निशांत, विनय, हर्ष, आस्था, निकेता, प्राची, सुमित, राम्मो देवी का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें