फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सफाईकर्मियों ने दोपहर तक रखी हड़ताल, भारी पुलिस बल तैनात

Fri, 12 Sep 2025 12:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान की वाल्मीकि बस्ती में सफाईकर्मियों से बात करते अधिकारी व गणमान्य लोग। संवाद
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान। कस्बे में सफाईकर्मी और दुकानदार के बीच मारपीट के मामले ने बृहस्पतिवार को भी तूल पकड़ लिया। सफाईकर्मियों ने हड़ताल कर दी, जिससे कस्बे में कूड़े के ढेर लग गए। दोपहर के समय कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर हड़ताल खत्म हुई। मारपीट में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हुए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


कस्बा निवासी सफाईकर्मी कैलाश का बुधवार शाम रेडीमेड गारमेंट की दुकान चलाने वाले हम्माद के साथ 30 रुपयों को लेकर झगड़ा हो गया था। नौबत मारपीट तक आ गई थी। इसमें कैलाश, गगन, विकास, विशाल घायल हो गए थे। देर रात फिर से हुई मारपीट में दूसरे पक्ष का हम्माद घायल हो गया था, जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया था। देर रात तक काफी हंगामा चला।
एसपी सिटी व्योम बिंदल, एसडीएम डॉ. पूर्वा समेत अन्य अधिकारी और आरआरएफ के जवान भी मौके पर पहुंचे थे। इस मामले को लेकर बृहस्पतिवार सुबह सफाईकर्मियों ने हड़ताल कर दी। इससे मुख्य बाजार व मोहल्लों में कूड़े के ढेर लग गए। गंदगी के ढेर लगने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

दोपहर के समय नगर पंचायत चेयरपर्सन प्रतिनिधि कुलदीप बालियान और तहसीलदार जितेंद्र कुमार जिम्मेदार लोगों को लेकर वाल्मीकि बस्ती पहुंचे। वहां उन्होंने सफाई कर्मचारियों से वार्ता की। सफाईकर्मी अमन वाल्मीकि, निहाल, सुंदर, सूरज आदि ने अपनी बात को रखा। थानाध्यक्ष सत्येंद्र नागर ने बताया कि आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कार्रवाई के आश्वासन पर सफाईकर्मी ने हड़ताल की और काम पर लौटे।

दिन भर तैनात रहे जवान
बृहस्पतिवार को भी दिन भर पुलिस के साथ ही आरआरएफ और पीएसी के जवान कस्बे के मुख्य मार्गों, बस स्टैंड, मोहल्ला मनिहारान, वाल्मीकि बस्ती में तैनात रहे। दिन में फिर से मुख्य मार्गों पर एसडीएम और सीओ ने पुलिस व पीएसी के जवानों के साथ फ्लैग मार्च कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।
-
दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। माहौल खराब नहीं करने दिया जाएगा। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्य के आधार पर एनएसए, गुंडा एवं गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई भी की जाएगी। - व्योम बिंदल, एसपी सिटी

रामपुर मनिहारान की वाल्मीकि बस्ती में सफाईकर्मियों से बात करते अधिकारी व गणमान्य लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें