फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: पटरी पर मौत का पाइप, सतर्क लोकोपायलट ने मालगाड़ी को बचाया, बड़ी साजिश नाकाम

Thu, 11 Dec 2025 12:23 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर बावली-कासिमपुर खेड़ी के बीच अज्ञात लोगों ने ट्रैक पर सबमर्सिबल पाइप रखकर मालगाड़ी को निशाना बनाया। चालक की त्वरित सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। जीआरपी और आरपीएफ ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
ट्रैक पर मिला पाइप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बड़ौत में दिल्ली से सूरतगढ़ (राजस्थान) जा रही मालगाड़ी को बुधवार देर रात एक बड़ी दुर्घटना से बचा लिया गया। अज्ञात लोगों ने बावली और कासिमपुर खेड़ी रेलवे स्टेशन के बीच पटरी पर सबमर्सिबल पाइप रखकर ट्रेन को पलटाने की कोशिश की थी।

विज्ञापन


मालगाड़ी के लोको पायलट सुभाष चंद्र ने ट्रैक पर संदिग्ध वस्तु दिखाई देने पर तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए और समय रहते ट्रेन को रोक लिया। उनकी सतर्कता से दर्जनों वैगनों के पटरी से उतरने और बड़े हादसे की संभावना टल गई।

यह भी पढ़ें: UP: 10 रुपये का ऑनलाइन गेम-739 करोड़ की कमाई, 329 करोड़ की जीएसटी चोरी, दो गिरफ्तार, बड़ा ऑनलाइन स्कैम उजागर

विज्ञापन

सूचना मिलते ही रेलवे और पुलिस टीमें मौके पर दौड़ीं
घटना की जानकारी मिलते ही बड़ौत स्टेशन मास्टर विपिन शर्मा और कासिमपुर खेड़ी स्टेशन मास्टर शशि भूषण मौके पर पहुंचे। दोनों स्टेशन अधिकारियों ने तुरंत जीआरपी और कोतवाली पुलिस को सूचना दी।

थोड़ी ही देर में जीआरपी, आरपीएफ और बड़ौत कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीमों ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक की जांच की और पाइप को कब्जे में ले लिया। मौके का गहन निरीक्षण किया गया और आसपास के क्षेत्रों में कॉम्बिंग भी की गई, मगर आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया।
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज, आरोपियों की तलाश शुरू
कासिमपुर खेड़ी स्टेशन मास्टर शशि भूषण की तहरीर पर कोतवाली बड़ौत में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। रेलवे और पुलिस अधिकारी इस वारदात को एक सुनियोजित साजिश मान रहे हैं। जांच टीमें अब आसपास के सीसीटीवी फुटेज, ट्रैक किनारे के रास्तों और संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों का रिकार्ड खंगाल रही हैं।

रेलवे सुरक्षा एजेंसियों में हाई अलर्ट
इस घटना के बाद रेलवे सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी है। अधिकारी इसे मालगाड़ी को निशाना बनाकर बड़ा हादसा करवाने की कोशिश मान रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें