फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ लगाने से शरीर रहता है स्वस्थ : प्रमोद कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-दो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के आर्य समाज भवन में शनिवार को योग कक्षा का आयोजन किया गया, जिसमें योग शिक्षकों ने विभिन्न व्यायामों का अभ्यास कराया और स्वस्थ जीवन के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

योग शिक्षक राकेश आर्य और डॉ. प्रदीप ने प्रतिभागियों को विभिन्न व्यायामों का अभ्यास कराया। योग शिक्षक प्रमोद कुमार ने योग और व्यायाम के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि योग और व्यायाम से शरीर स्वस्थ और मजबूत रहता है। सुबह दौड़ लगाने से मन शांत रहता है। बच्चों को भी स्वस्थ रहने के लिए नियमित दौड़ लगवानी चाहिए। व्यायाम से शरीर लचीला बनता है, रक्त संचार सुधरता है। इससे संतुलन, स्थिरता और पाचन क्रिया में भी सुधार होता है। कक्षा में आर्य भूषण, रामफल आर्य, संजय जिंदल, मनीष सिंघल, कविता आर्य और सौम्या आर्य जैसे कई लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें