फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गो सेवा करने से दुख होते हैं दूर : रजनी यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
-गढ़ी कलंजरी गांव में तीसरे दिन भी भागवत कथा हुई
विज्ञापन

फोटो-तीन
संवाद न्यूज एजेंसी
टौल। गढ़ी कलंजरी गांव में शनिवार को भागवत कथा का तीसरा दिन था। कथावाचक रजनी यादव ने गो सेवा और भगवान की भक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गो सेवा से सभी दुख दूर होते हैं।
विज्ञापन

रजनी यादव ने बताया कि भागवत कथा सुनने से मनुष्य के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। उन्होंने कथा को मोक्ष दिलाने का सबसे अच्छा मार्ग बताया। कथावाचक ने कहा कि आज का मनुष्य गलत मार्ग पर चल रहा है। वह अपने जीवन में इतना व्यस्त हो गया है कि परिजनों और रिश्तेदारों को भूल चुका है। मनुष्य मोह, माया और लोभ के लालच में फंस गया है। वह भगवान की भक्ति को भूलता जा रहा है, जो उसके विनाश का कारण है। इस अवसर पर वीरपाल भगत, प्रेम यादव, ज्ञानचंद, जयप्रकाश, पप्पू कसाना, धीरेंद्र कसाना और राम सिंह सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें