फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े बकायेदारों के खिलाफ चलाया जाए वसूली अभियान: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को डीएम राजकमल यादव ने कर करेत्तर एवं लक्ष्य वसूली को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि लंबित राजस्व वादों का शीघ्र सुनवाई करके निस्तारण किया जाए। तहसीलों में लक्ष्य के अनुरूप वादों का निस्तारण न किए जाने पर नाराजगी जताई।
डीएम राजकमल यादव ने राजस्व वसूली का लक्ष्य शतप्रतिशत पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं, बड़े बकायेदारों के खिलाफ वसूली अभियान चलाने के लिए कहा गया। डीएम ने आईजीआरएस अंतर्गत प्राप्त शिकायतों का निस्तारण, यिाचिकाएं, खतौनी अंश निर्धारण की कार्रवाई, स्वामित्व योजना, रोस्टर के अनुसार खतौनियों का दाखिल, एंटी भू माफिया जैसे कार्यों पर अब तक की प्रगति को बढ़ाने के निर्देश दिए। एआरटीओ को अधिक से अधिक वसूली करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
होटल में छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 12वीं की छात्रा को बृहस्पतिवार को स्कूल छोड़ने के बहाने पड़ोसी युवक ने होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया था। इसके बाद छात्रा ने कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया था। कोतवाली पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें