बड़ौत निवासी सौरभ जैन, नीरज जैन, संजय जैन, मोनू जैन आदि घायल हो गए। सूचना पर एसपी नीरज कुमार जादौन और कई थानों की पुलिस पहुंच गई, तो हमलावर फरार हो गए। संदीप जैन ने संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई। एसपी ने बताया कि आरोपी शराफत, शहजाद अली, सोनू, अरशद, नदीम निवासीगण बड़ागांव, जफरूदीन, सादिल, हाशिम निवासी प्रेमपुरी लाइनपार कस्बा खेकड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। इन सभी को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया है।
कार्यक्रम की जानकारी होती तो कराते पुलिस की व्यवस्था : एसडीएम
कोरोना के कारण बड़े धार्मिक कार्यक्रम नहीं हो रहे हैं और जैन मंदिर समिति ने निर्वाण महोत्सव का कार्यक्रम भी ज्यादा बड़ा नहीं रखा गया था। इसलिए ही आयोजन के बारे में अनुमति नहीं ली गई। हालांकि फिर भी कई जिलों से श्रद्धालु पहुंचे थे। इस बारे में एसडीएम अजय कुमार का कहना है कि कार्यक्रम की जानकारी होती, तो वहां सुरक्षा के लिए पुलिस की व्यवस्था कराई जाती।
अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य ने लिया संज्ञान
उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य एवं भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज ने इस घटना का संज्ञान लिया। उन्होंने लखनऊ से अल्पसंख्यक आयोग की बैठक के बीच ही एसपी बागपत से कड़ी कार्रवाई करने को कहा। सुरेश जैन के अनुसार जैन शिकंजी का पोस्टर लगाकर शिकंजी बेचने वाला पहले खुद को जैन समाज से बताता रहा। उसने कड़ाई से पूछने पर ही अपना सही नाम बताया।