फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ताओं का टोल पर हंगामा, आधा घंटे टोल कराया फ्री

विज्ञापन
जिवाना टोल प्लाजा पर प्रदर्शन करते भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
रमाला (बागपत)। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने कर्मियों पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को टोल पर हंगामा किया। कार्यकर्ता टोल प्लाजा पर धरना देकर बैठ गए और करीब आधा घंटे तक टोल फ्री कराया।
विज्ञापन

शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष प्रवीण मलिक शामली जा रहे थे। करीब साढ़े बजे जब वह जिवाना टोल प्लाजा पर पहुंचे तो उन्होंने यूनियन से जुड़े लोगों से टोल शुल्क लेने और उनके साथ अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। जानकारी मिलने पर भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह प्रधान के नेतृत्व में कार्यकर्ता किसानों के साथ टोल प्लाजा पर पहुंचे ओर बैरियर हटाकर धरने पर बैठ गए। टोल की प्रत्येक लेन पर यूनियन के कार्यकर्ताओं ने खड़े होकर आधा घंटे तक वाहनों को बिना टोल निकलवाया। सूचना पर थाना प्रभारी एनएस सिरोही फोर्स के साथ टोल प्लाजा पर पहुंचे और भाकियू कार्यकर्ताओं को समझाकर वहां से हटवाया।
यूनियन के उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह प्रधान ने कहा कि यूनियन का झंडा, टोपी और कार्ड देखकर बिना टोल लिए वाहन को जाने दिया जाए। उन्होंने यूनियन के जुड़े लोगों के साथ अभद्रता करने पर टोल फ्री कराकर धरना देने की चेतावनी दी। इस मौके पर चौधरी राजेंद्र दोघट, ओमप्रकाश, उपेंद्र कासिमपुर खेड़ी, बिशन सिंह, जुल्ला प्रधान, अरविंद, राजा चौधरी, वीरेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें