फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुली बैठक में हंगामा, नहीं हुआ राशन डीलर का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। गांव बसी में राशन की दुकान के आवंटन को लेकर बृहस्पतिवार को खुली बैठक हुई। इसमें जमकर हंगामा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुुुझा कर शांत किया। हंगामे को देख ग्राम प्रधान व सचिव ने बैठक को स्थगित कर दिया। अब खुली बैठक 21 फरवरी को होगी।
विज्ञापन

गांव बसी के राशन डीलर ओम सिंह का कुछ दिन पूर्व निधन हो गया था। तभी से दुकान रिक्त चल रही थी। दुकान के आवंटन को लेकर बृहस्पतिवार को गांव की चौपाल में खुली बैठक का आयोजन किया गया। बैठक डीएसओ के नेतृत्व में होनी थी। मगर, किन्हीं कारणों के चलते वह बैठक में नही पहुंच सके। ग्राम सचिव ललित व ग्राम प्रधान रविंद्र सिंह की देखरेख में बैठक दोपहर करीब दो बजे शुरू हुई। दुकान पिछड़ा वर्ग में आरक्षित थी। इसके लिए मनोज, बालेश्वर व दीपक कुमार ने आवेदन किया था। बैठक शुरू होते ही प्रत्येक आवेदक के लिए ग्रामीणों से हाथ उठाकर सहमति मांगी गई। कई ग्रामीणों ने हाथ उठाकर सहमति जताने से इनकार कर दिया। इसके बाद वोटिंग कराने के लिए बॉक्स मंगाया गया। मगर, ग्रामीणों ने वोटिंग करने से भी साफ इंकार कर दिया। बैठक में मौजूद स्वतंत्रता सेनानी बालेश्वर ने कहा कि दुकान का आवंटन स्वतंत्रता सेनानी के नाम होना चाहिए। इस बात को सुनकर बैठक में हंगामा शुरू हो गया। हंगामे की सूचना मिलने पर खेकड़ा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाबुझा कर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद दुकान आवंटन प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया। साथ ही 21 फरवरी को खुली बैठक कराने की घोषणा की गई। इसके बाद ग्रामीण लौट गए। बैठक के दौरान बिजेंद्र कुमार, हरबीर सिंह, महक सिंह, राहुल, पीयूष, किरन पाल, अजीज, पवन नैन, श्रीओम, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें