फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी संग शादी पर अड़ी युवती का हंगामा

Mon, 16 Jan 2017 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, छपरौली
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव में युवती अपने परिजनों को साथ लेकर प्रेमी  के घर लूंब गांव पहुंच गई। शादी का झांसा देकर कई वर्ष से शोषण का आरोप लगाते हुए कहा कि अब युवक शादी से मुकर गया है। उसने युवक के घर में जमकर हंगामा किया और परिजनों को भी खरी खोटी सुनाई।
विज्ञापन


रविवार को युवती अपने परिजनों के साथ क्षेत्र के लूंब गांव में प्रेमी के घर पहुंच गई। युवती का कहना था कि दो साल पहले युवक से उसकी मुलाकात गाजियाबाद में हुई थी। युवक ने खुद को उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही बताया था। शादी का झांसा देकर वह उसका शोषण करने लगा। अब की जिद पर युवक मुकर गया और धमकी देने लगा।

इस पर उसने युवक को सबक सिखाने का मन बनाया और उसके दिए गए पते पर गांव में आ गई है। युवती ने युवक के परिजनों को भी जमकर खरी खोटी सुनाई और धोखेबाजी करार देकर  हंगामा किया। युवती ने कहा कि वह धोखेबाज युवक को सबक सिखाकर ही दम लेगी। दूसरी तरफ, छपरौली थाने के एसएसआई चितवन का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें