फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत : जेल में राखी बांधने के लिए आरटीपीसीआर की जरूरत नहीं

Sat, 21 Aug 2021 10:45 PM IST
मेरठ ब्यूरो मुकेश पंवार, अमर उजाला, बागपत

सार

सभी को भाइयों को राखी बांधने के लिए 10 मिनट का समय मिलेगा। गेट पर कोविड हेल्प डेस्क बनाई गई है। पहले सभी की थर्मल स्कैनिंग की जाएगी।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बागपत में जिला जेल में रक्षाबंधन पर्व पर बहनों के लिए आरटीपीसीआर जांच की बाध्यता जेल प्रशासन ने समाप्त कर दिया है। मगर, कोविड नियमों का पालन कर सभी बहनों को दस मिनट तक भाइयों से मिलने दिया जाएगा।

विज्ञापन


इससे बंदी और उनके परिजनो में खुशी है। जेल अधीक्षक ब्रजेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि डीआईजी जेल की ओर से जेल प्रशासन को स्वयं के विवेक से मुलाकात में छूट देने के निर्देश प्राप्त हुए है। 10 बजे से 4 बजे तक मुलाकात कराई जाएगी। एक समय में 20 बहनें अंदर जाएगी।

सभी को भाइयों को राखी बांधने के लिए 10 मिनट का समय मिलेगा। गेट पर कोविड हेल्प डेस्क बनाई गई है। पहले सभी की थर्मल स्कैनिंग की जाएगी। सैनिटाइजर, मास्क का प्रयोग अनिवार्य है। कहा कि यदि किसी को बुखार या तेज खांसी मिलेगी तो उसको अंदर नही जाने दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें