फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वैलर्स से तीन लाख रुपये के आभूषण लूटे 

Mon, 07 Nov 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
लूट
विज्ञापन
बागपत के किशनपुर बराल में इब्राहिमपुर माजरा- बूढ़पुर मार्ग पर ज्वैलर्स यशवीर से बाइक सवार तीन बदमाश तीन लाख रुपये के आभूषण लूटकर ले गए। इससे वहां हड़कंप मच गया। लोगों ने रमाला थाने में शिकायत की। 
विज्ञापन

  इब्राहिमपुर माजरा निवासी यशवीर पुत्र रूपचंद की बूढ़पुर में ज्वैलर्स की दुकान है। यशवीर प्रतिदिन की तरह रविवार शाम साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। उसके पास आभूषण का बैग था। बीच रास्ते में बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनको तमंचे के बल पर रोक लिया और लूटपाट करने लगे। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट कर करीब तीन लाख रुपये के आभूषण लूटकर ले गए।

जाते समय बदमाशों ने धमकी दी यदि पुलिस से शिकायत की तो अंजाम बुरा होगा। मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बदमाशों को काफी तलाश किया, लेकिन कहीं पता नहीं चला। पीड़ित के साथ काफी लोगों ने रमाला थाने में केस के खुलासे की मांग की। रमाला थाना प्रभारी दिनेश ने कहा बदमाशों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


विधायक का मोबाइल और 50 हजार चोरी 
बड़ौत। परिवर्तन यात्रा के स्वागत के दौरान पूर्व विधायक और वर्तमान में बड़ौत पालिका के चेयरमैन केपी मलिक का मोबाइल चोरी हो गया। इसके अलावा उनके सहयोगी पंकज मलिक की जेब से किसी ने 50 हजार रुपये उड़ा दिए। यात्रा आगे बढ़ी तो दोनों वारदातों की जानकारी मिली। इस संबंध में पुलिस को तहरीर दे दी।

लुहारा में स्क्रैप की दुकान से हजारों की चोरी 
अमीनगर सराय।  बरसिया गांव निवासी सलीम की अमीनगर सराय-बिनौली मार्ग पर लुहारा गांव में स्क्रैप की दुकान है। वह रविवार शाम दुकान बंद करके अपने घर गया था। देर रात चोरों ने दुकान में कुंबल कर पांच हजार रुपये नगद के अलावा काफी सामान चोरी किया। घटना का सोमवार सुबह पता चला। दुकान में सामान बिखरा मिला। तलाश करने पर नगदी और रुपये गायब मिले। गायब सामान को आसपास काफी देखा गया,लेकिन कहीं नहीं मिला। बाद में घटना की सिंघावली अहीर पुलिस से शिकायत की गई। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें