फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा और पंजाब के किसानों को रोकने के लिए आरआरएफ तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खेकड़ा (बागपत)। पंजाब और हरियाणा के किसानों को वाया ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे (ईपीई) से दिल्ली जाने से रोकने के लिए आरआरएफ के जवान तैनात किए गए है। यह जवान वाहनों की तलाशी लेने के बाद ही आगे बढ़ने दे रहे है।
विज्ञापन

बता दें कि तीन कृषि बिलों के विरोध में दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर पंजाब और हरियाणा के किसान सीकरी व सिंघु बॉर्डर पर और उत्तर प्रदेश के किसान यूपी गेट पर धरनारत है। आंदोलन के चलते पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से किसान दिल्ली पहुंचने की तैयारियों में लगे है। बृहस्पतिवार को हरियाणा और पंजाब के काफी किसान और सेवादार दिल्ली जाने के लिए ईपीई पर पहुंचे थे। उन्हें हरियाणा यूपी के बॉर्डर पर तैनात बागपत पुलिस प्रशासन ने रोक लिया था। करीब एक घंटे बाद पूछताछ कर उन्हे ईपीई से दिल्ली भेजा गया था। शुक्रवार को ईपीई पर बॉर्डर के पास आरआरएफ के जवान तैनात किए गए। एसडीएम अजय कुमार का कहना है कि हरियाणा और पंजाब के किसानो को ईपीई से होकर किसी भी कीमत पर दिल्ली नहीं जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें