फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन,आठ किमी की रफ्तार से चली हवा

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकतम 18.7 और न्यूनतम 4.9 डिग्री पहुंचा तापमान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। मौसम का मिजाज लगातार ठंडा होता जा रहा है। शीतलहर से ठिठुरन बढ़ गई है। शुक्रवार को जिले में आठ किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली शीतलहर ने लोगों को घर में दुबकने के लिए विवश कर दिया। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री रिकार्ड किया गया। सर्दी से बचाव के लिए नगर में जगह-जगह अलाव जलाए गए। कोहरा न होने के कारण सुबह से जल्दी धूप निकलने पर लोगों ने राहत की सांस ली। सुबह व शाम को बाजारों में लोगों की आवाजाही कम रही।
शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 18.7 रहा। सुबह से ही धूप खिलने के बावजूद सर्द हवा के कारण लोगों को दिन भर ठंड का एहसास रहा। सुबह के समय ठंड से राहत लेने के लिए लोगों ने नगर में जगह-जगह अलाव जलाकर राहत लेने की कोशिश की। सुबह के समय नगर के मुख्य मार्गों व बाजारों में लोगों की आवाजाही काफी कम रही। हालांकि दिन चढ़ने के साथ बाजारों में लोगों की बढ़ी आवाजाही शाम होते ही कम हो गई। नगर पालिका ईओ ललित कुमार ने बताया कि सर्दी को देखते हुए नगर पालिका में रैन बसेरे की व्यवस्था की गई है और नगर में मुख्य स्थानों पर अलाव जलवाए गए है।
विज्ञापन

सर्दी में बढ़ जाता है हार्ट अटैक का खतरा
बागपत। सीएचसी अधीक्षक डॉ विभाष राजपूत का कहना है कि सर्दी में खून शिराएं सिकुड़ जाती है, जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ने से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा सर्दी में सांस के मरीजों को अधिक समस्या होती है।
विज्ञापन

बच्चों व बुजुर्गों का रखे विशेष ध्यान
बागपत। डॉ विभाष राजपूत का कहना है कि सर्दी में बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। सर्दी में बच्चों में बुखार व निमोनिया बढ़ने का खतरा बढ़ ताजा है। उन्होंने सर्दी से बचाव के लिए पूरे कपड़े पहनने व गर्म पेय पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें