फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RPF के जवान की खुली पोल: दूल्हे समेत पूरी बरात को बनाया बंधक, सबूत देख दुल्हन के उड़े होश

Tue, 13 Feb 2024 05:56 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

Baghpat News : बागपत में दूल्हे समेत पूरी बरात को बंधक बनाने का मामला सामने आया है। बताया गया कि आरपीएफ का जवान दूसरी शादी करने पहुंचा था, वहीं चढ़त के दौरान उसकी पोल खुल गई।
विज्ञापन
दूल्हा-दुल्हन (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जिले के एक कस्बे से आरपीएफ का जवान दूसरी शादी करने के लिए दोघट में बरात लेकर पहुंच गया। वहां चढ़त की रस्म के दौरान किसी व्यक्ति ने दूल्हे की पोल खोल दी और दुल्हन पक्ष को सबूत भी भेज दिए। जिसके बाद बरात समेत दूल्हे को बंधक बना लिया गया। वहां काफी देर तक हंगामा होने के बाद समझौता हुआ और बरात वापस चली गई।

विज्ञापन


दोघट में शामली जिले के बनत से सोमवार को एक बरात आई थी। दुल्हन पक्ष के लोगों ने बरात का आदर सत्कार किया और चढ़त की रस्म शुरू कराई। चढ़त के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने दुल्हन पक्ष के लोगों के पास दूल्हे की पहले ही शादी होने की जानकारी दी। आरपीएफ में लखनऊ तैनात दूल्हे की पहली कोर्ट मैरिज के सबूत भी भेज दिए गए। दुल्हन पक्ष ने दूल्हे समेत पूरी बरात को चढ़त के बाद आरती की रस्म के बहाने विवाह मंडप के अंदर ही बंधक बना लिया।

इसके बारे में दूल्हे और उसके परिजनों से पूछा गया तो दूल्हे ने उन्हें बरगलाने का प्रयास किया। जिस पर दुल्हन पक्ष के लोगों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। बाद में दूल्हे ने सारी सच्चाई बताई। जिसकी सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। हालांकि, गणमान्य लोगों ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया। जिसमें दुल्हन पक्ष की तरफ हुए खर्च की पूर्ति दूल्हा पक्ष के देने पर सहमति हुई। फिर बाद में बरात को बंधनमुक्त किया गया और बरात बिन दुल्हन ही वापस लौट गई।

यह भी पढ़ें: Gram Parikrma Yatra: मुजफ्फरनगर में मंच से बोले CM योगी-पहले प्रदेश में होते थे दंगे, अब दंगामुक्त माहौल
विज्ञापन

इस मामले में थाना प्रभारी सोनवीर सिंह सोलंकी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता होना बताया गया है। इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: UP: चौधरी जयंत ने NDA में शामिल होने का किया एलान, पश्चिमी यूपी में बदलेंगे चुनावी समीकरण
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें