फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघू में फौजी के मकान में लाखों का डाका 

Sat, 02 Jul 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बाघू गांव में डकैती के बाद लोगों से पूछताछ करते सीओ कर्मवीर सिंह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के बाघू गांव में फौजी के मकान पर बदमाशों ने धावा बोलकर एक लाख की नगदी और पांच लाख रुपये कीमत के सोने चांदी के जेवरात लूट लिए। विरोध करने पर फौजी, फौजी की मां, भाई, भाभी और पत्नी को मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

  बाघू गांव निवासी सेना के सूबेदार वीर सिंह वर्ष 2011 में सियाचीन में शहीद हो गए थे। उनका परिवार गांव में रहता है। वीरसिंह का बेटा रविंद्र सेना में जवान है। रविंद्र फिलहाल छुट्टी पर आया हुआ है। बृहस्पतिवार रात शहीद वीरसिंह की पत्नी बाला देवी, बेटा करण सिंह, रविंद्र , पुत्रवधु रेनू और सविता मकान में सोए हुए थे। बताया जाता है कि देर रात पांच-छह बदमाश मकान की दीवार से सीढ़ी के सहारे घर में घुस गए।
  उन्होंने परिवार के सभी सदस्यों को बंधक बना लिया। उन पर जानलेवा हमला किया। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। बदमाश मकान से करीब एक लाख रुपये समेत करीब पांच लाख रुपये के कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद किसी तरह घायलों ने परिवार के अन्य लोगों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

  जहां से चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जांच-पड़ताल की।  एसपी पूनम का कहना है कि यह घटना लूट की भी हो सकती और रंजिश की भी। जिस तरह से परिवार के सदस्यों पर हमला किया गया है। इससे रंजिशन हमले की घटना प्रतीत हो रही है। हर बिंदुओं पर जांच चल रही है।
  इसके लिए सीओ बागपत और क्राइम ब्रांच की टीम गठित की गई है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।  डॉग स्कवायर्ड और फोरेंसिक टीम ने की जांच बागपत। घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस अफसरों ने डॉग स्कवायड और फोरेंसिक टीम से भी जांच कराई। लेकिन पुलिस खुलासा तो दूर बदमाशों के करीब भी नहीं पहुंच पाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें