फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर राहगीरों से लूटपाट करने वाले बदमाश को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर राहगीरों से लूटपाट करने वाले बदमाश को दबोचा
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर रविवार की रात्रि में हथियारों के बल पर राहगीरों से लूटपाट करने वाले एक बदमाश को कोतवाली पुलिस ने दबोचा। इस दौरान बदमाश ने पुलिस ने हवाई फायर कर भागने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। फिलहाल पुलिस पकड़े गए बदमाश से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पकड़ा गया बदमाश रवि तोमर पुत्र उधम सिंह निवासी पट्टी देसु गांव बावली थाना बड़ौत का रहने वाला है। रविवार की रात्रि में रवि तोमर दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर हथियारों के बल पर वहां से गुजरने वाले राहगीरों से लूटपाट कर रहा था। इसकी सूचना कोतवाल अजय शर्मा को लगी तो वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर बदमाश को दबोचा। हालांकि इस दौरान बदमाश ने पुलिस पर हवाई फायर कर मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सका। कोतवाल अजय शर्मा ने बताया कि पकड़े गए बदमाश से विवो कंपनी का मोबाइल, 315 बोर का एक तमंचा, दो कारतूस व एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पकड़े गए बदमाश पर बिनौली थाने में भी कई मामले दर्ज है। फिलहाल पकड़े गए बदमाश से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद ही किन राहगीरों से लूटपाट हुई है, इसका खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें