फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से रोडवेज कर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ौली गांव में सड़क पार करते समय हुई घटना
विज्ञापन

बड़ौत। बड़ौली गांव में गत देर शाम सड़क पार कर रहे रोडवेज कर्मचारी को कार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे रोडवेज कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। चालक कार को छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार को कब्जे में लिया।
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारी योगेन्द्र पुत्र ओमप्रकाश उम्र 40 बड़ौली गांव का रहने वाला था। वह बड़ौत डिपो में बाबू के पद पर कार्यरत था। गत देर शाम वह ड्यूटी करके पैदल ही गांव जा रहा था। जैसे ही वह गांव के पास पहुंचा तो बागपत की ओर से आ रही कार चालक ने टक्कर मार दी। चालक कार छोड़कर फरार हो गया। दुघटना की सूचना पर ग्रामीण व परिजन मौके पर पहुंचे। घायल योगेन्द्र को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आक्रोशित ग्रामीण व परिजनों ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया। उधर रोडवेज कर्मचारी की मौत की सूचना पर बड़ौत डिपो के अधिकारी व कर्मचारी उनके घर पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें