फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मानित किए गए राष्ट्र निर्माता

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसए कार्यालय पर सम्मान समारोह का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शिक्षक दिवस की पूर्व संख्या पर बीएसए कार्यालय पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले राष्ट्र निर्माताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रदेश स्तर पर इनोवेटिव टीचर के रूप में सम्मानित होने वाले तथा सर्व शिक्षा अभियान के लिए गीत की रचना करने के लिए रविंद्र सिरोही, ई-पत्रिका के माध्यम से शिक्षकों को नवाचार रखने का माध्यम प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने तथा राज्य पुरस्कार के लिए नामित होने पर शिक्षिका शानू निगम, अपना पूरा जीवन शिक्षा के नाम करने तथा अवकाश में भी विद्यालय में उपस्थित होने के लिए कृष्णकुमार शर्मा, टीम भावना के साथ विद्यालय में शिक्षण सुधार करने के लिए प्रधानाचार्य हरेंद्र को सम्मानित किया गया। इसके अलावा बच्चों को यातायात का पाठ पढ़ाने के लिए विद्यालय में रोड क्रास करवाने के नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए राधा रानी, विद्यालय में अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन करने के लिए कपिल कुमार रुहेला, बेकार सामग्री से प्रोजेक्ट तैयार कर वातावरण को शुद्ध करने के लिए जागरूक करने तथा ऑर्गेनिक खाद तैयार करने के लिए अनुपमा रानी, शासन की योजनाओं एवं निर्देशों को समय से पूर्व कराने के लिए रश्मि तोमर, बीआरसी पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का कुशलता पूर्व संचालन करने तथा शिक्षण को संगीत के माध्यम से रुचिकर बनाने के लिए अजय कुमार शर्मा, स्कूल के बच्चों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने तथा प्रतिभाओं की प्रदेश स्तर पर पहचान कराने के लिए योगेंद्र कुमार, ई-पाठशाला के माध्यम से वीडियो बनाना, पोस्टर बनाकर बच्चों को लाभ पहुंचाने तथा संचारी रोग के प्रति जागरूक करने के लिए रीना रानी, राज्य परियोजना द्वारा आयोजित कराई गई हस्त पुस्तिका, आधार शिला, शिक्षण संग्रह और ध्यानाकर्षण करने के लिए संगीता तोमर, नीलम रानी, अंजू देवी को बीएसए राजीव रंजन मिश्र ने पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। मंच का संचालन बालिका शिक्षा जिला समन्वयक डॉ संगीता शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें