फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज ने बाइक में टक्कर मारी, दादा की मौत, पोती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज ने बाइक में टक्कर मारी, दादा की मौत, पोती घायल
विज्ञापन

बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर बाबा गुफा मंदिर के निकट रोडवेज ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दादा की मौत हो गई, जबकि उसकी पोती घायल है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
सिनौली नंगला निवासी नरेंद्र कुमार (45) अपनी दस वर्षीय पोती परी के साथ बागपत से बड़ौत की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह सरूरपुर कलां के निकट बाबा गुफा मंदिर के निकट पहुंचा तो विपरीत दिशा की ओर से आ रही रोडवेज ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में नरेंद्र कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परी गंभीर घायल हैं। राहगीरों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और घायल परी को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरूरपुर कलां के निकट ही अज्ञात वाहन ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार बबलू चोटिल हो गया। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों से मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें