रमाला (बागपत)। सीबीएसई हाईस्कूल में जिला टॉप करने वाली जिवाना गांव की अर्पिता तोमर को ग्राम प्रधान ने 11 हजार रुपये नगर भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने अर्पिता के नाम पर सड़क बनवाने की भी घोषणा की।
हाईस्कूल सीबीएसई हाईस्कूल की परीक्षा में ग्रोवेल पब्लिक स्कूल बड़ौत की छात्रा अर्पिता तोमर ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। बृहस्पतिवार को जिवाना ग्राम प्रधान कांति देवी ने छात्रा को 11 हजार रुपये नगद पुरस्कार राशि भेंट कर उसे आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि अर्पिता ने गांव ही नहीं पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उसने ग्रामीण अंचल में रहकर पढ़ाई की और साबित कर दिया कि सच्चे मन से लगन और मेहनत करने से बुलंदियों को छुआ जा सकता है। शीघ्र ही गांव में अर्पिता के नाम से एक मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। ग्राम पंचायत की ओर से शीघ्र ही प्रस्ताव बनाकर डीएम को भेजा जाएगा। मंजूरी मिलते ही काम शुरू कराया जाएगा। इस मौके पर शोकेंद्र, योगेन्द्र, प्रशांत, विक्रांत दिग्विजय, प्रवीन, ऊषा, रामकली आदि मौजूद रहे।