फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निबाली, मुकारी, गौरीपुर और ढिकौली तक फैला कोरोना, आठ संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कोरोना संक्रमण ने कई गांवों में पैर पसार लिए हैं। निबाली गांव में संक्रमण के तीन मामले सामने आए। मुकारी, गौरीपुर और ढिकौली गांव सहित जिले में 16 संक्रमित मिले हैं। जिले में संक्रमितों की संख्या 499 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

सीएचसी बागपत के अधीक्षक डॉ विभाष राजपूत ने बताया कि उनके क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के चार मामले मिले। निबाली गांव में तीन पॉजिटिव मिले और संक्रमण का एक मामला गौरीपुर गांव में सामने आया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सर्वे का कार्य कराया। गलियों को सील कर दिया गया। सैनिटाइज अभियान चलाया गया है। इसके अलावा बुधवार को दो वार्ड ब्वाय पॉजिटिव आने के बाद सीएचसी को भी 24 घंटे के लिए बंद किया गया है। बालैनी के मुकारी गांव में कोरोना का मरीज मिलने पर गांव में हड़कंप मच गया। गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव के 166 लोगों के सैंपल लिए। बालैनी गांव में 12 लोगों के सैंपल लिए गए है। पिलाना सीएचसी की टीम ने गांव का सर्वे कर पीड़ित की गली को सील कर दिया है। टीम ने गांव सैनिटाइजर का छिड़काव कराया गया।
उधर, बाखरपुर बालैनी में रिश्तेदारी में आए युवक में कोरोना की पुष्टि होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसके संपर्क में आने वाले 12 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे है। स्वास्थ्य विभाग की टीम में डॉ सुधीर शर्मा, हंसराज ढाका, गोपाल राणा, सचिन यादव रहे। चांदीनगर क्षेत्र के ढिकौली गांव के पीएनबी बैंक में गाजियाबाद के कर्मचारी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

भड़ल का युवक भी पॉजिटिव
दोघट। भड़ल गांव में एक युवक के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना। युवक को स्वास्थ्य विभाग टीम ने अग्रवाल मंडी टटीरी के सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि उसकी पत्नी व बेटे को सरूरपुर अस्पताल में क्वारंटीन कराया गया है। सीएचसी अधीक्षक बिनौली डाक्टर अतुल बंसल ने बताया कि जिस गली में युवक का घर है, उसे सील कर दिया गया है।
छपरौली सीएससी की एएनएम मिली पॉजिटिव
छपरौली कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अजेंद्र मलिक ने बताया कि सीएचसी पर तैनात एएनएम की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। उसे कोविड-19 हॉस्पिटल भेज दिया गया है। छपरौली में अभी तक 33 कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट आ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें