अमर उजाला अभियान :
मरम्मत न होने के कारण गड्ढों में तब्दील हुआ चार किलोमीटर का मार्ग
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सरुरपुर कलां से सूजरा मार्ग की काफी समय से मरम्मत नहीं हुई है। सड़क में जगह-जगह बने गड्ढे हादसों का कारण बन रहे है। लोगों के लिए चार किलोमीटर का सफर मुसीबत बन गया है। यह मार्ग सूजरा के अलावा निरोजपुर, गठीना, क्यामपुर, ढोढरा व गाधी गांवों को भी जोड़ता है, जिससे मार्ग पर काफी आवागमन रहता है।
-----------------
सरुरपुर कलां गांव के राममेहर का कहना है कि मार्ग की कई वर्षों से मरम्मत नही हुई है, जिसके कारण मार्ग से आवागमन में परेशानी होती है। ओमप्रकाश का कहना है कि सड़क जर्जर होने से हो रहे हादसों में लोग चोटिल हो रहे है। कई बार मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
हरपाल का कहना है कि सरुरपुर-सूजरा मार्ग कई गांवों को जोड़ता है। इससे मार्ग पर आवागमन काफी रहता है। मार्ग से कई गांव के लोग रोजाना गुजरते है। सुभाष नैन का कहना है कि मार्ग से होकर क्षेत्र के किसान क्रय केंद्रों पर गन्ने की ढुलाई करते है। गन्ने का सीजन में मार्ग से गन्ने की ढुलाई करने में किसानों को परेशानियों से जूझना पड़ेगा।
---------------
पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता रविदत्त का कहना है कि विभाग की ओर से मार्गों की मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। जांच कर मार्ग की मरम्मत कराई जाएगी।
-------------
शुरू हुआ नैथला मार्ग की मरम्मत का कार्य
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से नैथला गांव को जाने वाले ग्रामीण मार्ग का मंगलवार को मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। मार्ग पर गड्ढे होने के कारण लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा था। अमर उजाला ने लोगों की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। मंगलवार को मार्ग की मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य सतीश चौधरी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से मिलकर यह मुद्दा उठाया था।