फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायत्रीपुरम में नहीं आते कर्मचारी, खुद सफाई कर रहे नागरिक

विज्ञापन
बागपत के गायत्रीपुरम कालोनी में सफाई कर्मचारी न आने पर खुद ही नाली साफ करते जैनूद्दीन - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
अमर उजाला अभियान :
विज्ञापन

- नागरिकों ने कहा कि पालिका के अभियान का नहीं मिल सका लाभ
- गंदगी के कारण बीमारियां फैलने का बन रहा है खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। एक तरफ संचारी रोग नियंत्रण के लिए जिले भर में सफाई अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर नगर की गायत्री पुरम कॉलोनी में गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। सफाई कर्मचारियों के नहीं आने के कारण कॉलोनी के लोग स्वयं ही सफाई करने के लिए विवश है। नागरिकों का कहना है कि उन्हें किसी अभियान का लाभ नहीं मिला।
संचारी रोग संक्रमण के बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग, नगर पालिका, जिला पंचायत राज विभाग की ओर से जिले भर में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसके बावजूद नगर की गायत्री पुरम कालोनी में गंदगी के अंबार लगे हुए है। पानी की निकासी की व्यवस्था न होने के कारण गली में जलभराव है। नागरिकों का का आरोप है कि कॉलोनी में सफाई कर्मी सफाई के लिए नहीं जाते है, जिसके कारण नागरिकों को स्वयं सफाई करने के लिए विवश होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------
क्या कहते हैं नागरिक
- नागरिक जमील का कहना है कि कॉलोनी में सफाई कर्मी नहीं आता है, उन्हें स्वयं नालियों की सफाई करनी पड़ती है।
- अतीक का कहना है कि कॉलोनी के पानी की निकासी की व्यवस्था न होने के कारण गली में जलभराव रहता है।
- जैनुदीन का कहना है कि कई बार पालिका से कॉलोनी में सफाई कराने की मांग की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।
- जैबुन बेगम का कहना है कि सफाई न होने के कारण कालोनी में संक्रमण रोग होने का खतरा है। सफाई होनी चाहिए।
-----------
क्या कहते हैं ईओ
बागपत। ईओ ललित आर्य का कहना है कि नगर में सुबह-शाम नियमित तौर पर सफाई कराई जा रही है। कुछ कर्मचारियों की ड्यूटी छिड़काव में लगी हुई है। दूसरे कर्मचारियों को भेजकर कॉलोनी में सफाई कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें