फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बड़ौत-शामली मार्ग पर बढ़ेगी बस, यात्रियों की परेशानी होगी कम

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। बड़ौत-शामली मार्ग पर बसों की कमी से यात्रियों को हो रही परेशानी जल्द दूर हो सकती है। इस मार्ग पर परिवहन निगम के अफसरों ने एक बस बढ़ाने का निर्णय लिया है। इससे यात्रियों की परेशानी कम होगी।
विज्ञापन


बड़ौत-शामली मार्ग पर बसों की कमी के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस कारण यात्रियों को डग्गामार वाहनों में सफर करने को मजबूर होना पड़ रहा हैं। काफी देर तक स्टैंडों पर बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। परिवहन विभाग के अफसरों ने नए परिचालकों के आने पर मार्ग पर जल्द ही एक अतिरिक्त बस का संचालन शुरू करने का निर्णय लिया है ताकि यात्रियों की परेशानी कम हो सके। इसके चलने से मार्ग से जुड़े बावली, रमाला, किशनपुर, बराल, जिवाना, जिवानी, सूप, ककड़ीपुर समेत 20 से अधिक गांवों के लोगोंं को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

-
वर्जन

यात्रियों की समस्याओं को देखते हुए मार्ग पर एक अतिरिक्त बस को जल्द शुरू किया जाएगा ताकि यात्रियों को सुविधा मिल सके।
-प्रमोद कुमार, बस संचालन प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें