कैब चालक ने किशोरी से किया दुष्कर्म
शामली। बाबरी थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी 19 वर्षीय छात्रा ने अपने जीजा पर शामली क्षेत्र के एक होटल में ले जाकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली।
पीड़ित छात्रा ने शहर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि पांच जून को दोपहर करीब डेढ़ बजे उसके जीजा का उसके पास फोन आया। उसने कहा कि वह उनके कॉलेज के बाहर खड़ा है और उससे कुछ जरूरी बात करनी है और बाहर आ जाओ। उसके बाहर आने पर उन्होंने उसे गाड़ी में बैठने के लिए कहा। उस गाड़ी में एक अन्य व्यक्ति भी मौजूद था। इसके बाद जीजा ने उसे कहा कि वह उन्हें कुछ खिला पिलाकर लाता हूं।
थोड़ी देर बाद गाड़ी में पीछे बैठे व्यक्ति ने उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दी। उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की। इसके बाद जीजा ने उसे गाड़ी से उतारकर भेज दिया। पीड़िता के मुताबिक उसका जीजा उसे शामली क्षेत्र स्थित एक होटल में ले गया। वहां उन्होंने उसकी आईडी मांगी, लेकिन उसके मना करने पर जीजा ने अपनी पत्नी की फर्जी आईडी लगा दी और उसे कमरे में बहलाफुसलाकर ले गया।
पीड़िता का आरोप है कि उसके जीजा ने उसके कपड़े फाड़ दिया और शारीरिक शोषण किया। उसने चिल्लाने की धमकी दी तो आरेापी ने उसे होटल से निकाला और उसे उसके गांव के बस अड्डे पर छोड़कर भाग गया। इसके बाद उसने अपनी बहन को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।