फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ महीने में टूट गई सड़क, विरोध में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बालैनी। क्षेत्र के बुढ़सैनी गांव में नौ महीने पहले बने नाले और रास्ते टूटने के विरोध में ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाकर हंगामा किया।
विज्ञापन

क्षेत्र के बुढ़सैनी गांव में नौ महीने पहले नाले और रास्ते का निर्माण कराया, लेकिन रास्ते और नाले नौ महीने बाद ही टूटने लगे। रविवार को इसको लेकर ग्रामीणों ने हंगामा किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मिलीभगत कर निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग कराया। इसके चलते ये रास्ता इतनी जल्दी टूट गया। ग्रामीणों ने बताया कि रास्ते टूटने की वजह से बाइक सवार कई लोगों को चोट भी लग गई है। इनमें अजय यादव, नीरज, लक्ष्मण, पप्पू, मनोज, अशोक, अनुज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें