फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईस्टर्न पेरीफेरल पर हादसा: झगड़ रहे ट्रक और पिकअप चालक को कंटेनर ने रौंदा, एक की मौत, दो गंभीर

Fri, 07 Nov 2025 10:08 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर सरफाबाद के पास एक कंटेनर ट्रक ने सड़क किनारे झगड़ रहे ट्रक और पिकअप चालक को कुचल दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत के रटौल में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर सरफाबाद गांव के समीप रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां सड़क किनारे आपस में झगड़ रहे पिकअप चालक और ट्रक चालक को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक और उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

जानकारी के अनुसार, कासगंज जनपद के थाना सहावर के दमपुरा गांव निवासी 24 वर्षीय अंशु पुत्र उदयवीर पिकअप लेकर हरियाणा से गाजियाबाद की ओर जा रहा था। सरफाबाद के पास नवोदय विद्यालय के समीप उसकी गाड़ी आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। यह ट्रक राजेंद्र पुत्र ओमप्रकाश निवासी मिलयानी, जिला भिवानी (हरियाणा) चला रहा था और उसके साथ उसका भाई राजू भी सवार था।

विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर के बाद दोनों चालक सड़क किनारे उतरकर आपस में झगड़ रहे थे। तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक कंटेनर ने सभी को कुचल दिया और मौके से निकल गया। हादसे में अंशु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजेंद्र और राजू गंभीर रूप से घायल हो गए।
 
सूचना मिलते ही हाईवे कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भेजा। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बागपत भिजवाया और परिजनों को सूचना दे दी है। कंटेनर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें