इसके बाद आठवां टास्क पूरा करने पर उनके खाते में 8300 रुपये भेजे गए, जिससे उन्हें ठगों पर और भरोसा हो गया। इसके बाद जब 12वां टास्क पूरा हुआ तो ठगों ने फिर से रुपये भेजने का दबाव बनाया। इस दौरान मनीष से 5 हजार, 20 हजार, 40 हजार, और फिर 60 हजार रुपये भेजवा लिए गए। कुल मिलाकर उनसे 1.25 लाख रुपये ट्रांसफर कराए गए।
बाद में जब और रुपये मांगने लगे, तब मनीष को ठगी का अहसास हुआ। पुलिस का कहना है कि शिकायत पर जांच शुरू कर दी गई है और संबंधित खातों व आईपी एड्रेस की ट्रेसिंग की जा रही है।