फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद नेताओं ने किया कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। रालोद कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कई मुद्दों को लेकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। बाद में उन्होंने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अनुभव सिंह को सौंपा।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व विधायक डॉ. राजेंद्र शर्मा, जिलाध्यक्ष डॉ. जगपाल सिंह तेवतिया, रविंद्र उज्ज्वल, जिला पंचायत अध्यक्ष के पति जयकिशोर, अहमद हमीद, सुभाष गुर्जर आदि ने कहा प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर फेल हो गई है। प्रदेश की जनता महंगाई, पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम से त्रस्त हो चुकी है। किसानों का गन्ना बकाया चीनी मिल दबाए बैठी हैं। रालोद नेताओं ने मांग की कि बकाया गन्ने का भुगतान किया जाए और उचित मूल्य दिया जाए। पेट्रोल-डीजल के रेट कम किए जाए। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव में सत्तारूढ़ दल के नेताओं द्वारा महिलाओं के चीरहरण की न्यायिक जांच कराकर सख्त कार्रवाई करें। किसानों को खेती के लिए मुफ्त बिजली, खाद पदार्थों पर बढ़ते मूल्य, बढ़ती बेरोजगारी, कोरोना के दौरान छोटे दुकानदार व्यापारियों को बिजली के बिल माफ, कोरोना के कारण जिन परिवारों ने अपनों को खोया है उन परिवारों को आर्थिक सहायता दी जाए।
इसमें पूर्व विधायक डॉ. अजय कुमार, पूर्व विधायक अजय तोमर, सुखबीर सिंह गठीना, सतेंद्र प्रमुख, सुरेश मलिक, आदर्श गुप्ता खेकड़ा, ओमप्रकाश, प्रमेंद्र तोमर, आसिफ, आनंद छिल्लर, जितेंद्र तोमर, सोनू चौहान, राजू तोमर सिरसली, सुभाष नैन, आदित्य प्रधान, शेखर, श्याम बाबू, सूबेदार राणा, विनोद कुमार, अमित चौधरी, जितेंद्र चौधरी, डॉ. साहब सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें