बड़ौत (बागपत)। राजस्थान के युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर मनु देव ने कहा कि प्रदेश में रालोद ने अभी कदम रखा है। चौधरी साहब के प्रति वहां के लोगों की काफी आस्था है और धीरे-धीरे रालोद यूपी की तरह भी वहां भी अपना परचम लहराएगी।
मंगलवार की शाम बिजरौल रोड़ स्थित शाहमल एंकलेव में मनु देव का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। वह यहां रालोद नेता संजीव मान के आमंत्रण पर आये थे। इस दौरान पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि एक साल पहले ही रालोद ने राजस्थान में अपनी नींव रखी थी और दो विधानसभाओं में चुनाव लड़ा था। एक में विजय हासिल की थी जबकि दूसरे प्रत्याशी को भी काफी मत मिले थे। उन्होंने कहा कि राजस्थान के लोगों में चौधरी चरण सिंह के प्रति काफी आस्था है। चौधरी साहब के सपनों को साकार करने के लिये रालोद राजस्थान में किसानों, मजदूरों के उत्थान एवं ग्रामीण युवाओं को रोजगार के लिए काम कर रहा है। उन्होंने पानीपत फिल्म के संबंध में कहा कि महाराजा सूरजमल ने मुगलों से लड़ाई लड़ी और विजयी हासिल की थी। उनका अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राजस्थान में भी इसके खिलाफ प्रदर्शन व आंदोलन हो रहे है। इस अवसर पर पूर्व पंचायत सदस्य संजीव मान, मोहित मुखिया, सुनील तोमर, सुधीर भूत, प्रशांत कुमार, रोहित, बसंत तोमर, यशवंत, सौरभ तोमर, राहुल, देवेंद्र पंवार, जितेंद्र राठी, संजय चहल, अनिल मान, अक्षय मान, गौरव बड़ौत, विनय, तुषार, अक्षय मलिक आदि मौजूद रहे।