फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान महापंचायत: मंच से बोले रालोद अध्यक्ष अजित सिंह, केंद्र में चल रही अंधी-बहरी सरकार

Sat, 27 Feb 2021 04:46 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
ajit singh chaudhary - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

किसान आंदोलन के बीच बागपत जिले के बामनौली में जवाहर इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित राजा सलक्षणपाल तोमर के जन्म जयंती समारोह और महापंचायत के लिए देशखाप और रालोद ने ताकत झोंक दी। सुबह हवन और यज्ञ के बाद महापंचायत का आयोजन किया गया। इसमें रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह और भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी शिरकत करने पहुंचे।

विज्ञापन


रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में अंधी बहरी सरकार चल रही है। जिम्मेदारी युवाओं के हाथ में हैं। पगड़ी संभाल कर सरकार को सत्ता से हटाना होगा। कृषि कानून वापस नहीं हुए तो किसान बर्बाद हो जाएगा।

यह भी पढ़ें : तस्वीरें: देशखाप और रालोद ने बागपत के बामनौली में किसान महापंचायत में झोंकी ताकत, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दो बीघा जमीन का किसान अंबानी और अडानी के सामने किस तरह अदालत में वकील खड़ा करेगा। मोदी ने आय दोगुनी करने की बात कही थी, लेकिन आय आधी कर फिर दोगुनी कर दिखाएंगे। किसान अगर आज एक सूत्र में नहीं बंधा तो भविष्य की पीढ़ियों के सामने खतरा है।

वहीं महापंचायत में शामिल हुए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि किसान आंदोलन लंबा चलेगा। उन्होंने कहा कि देश को आजाद कराने के लिए किसान मजदूरों ने ही 90 साल तक लड़ाई लड़ी थी। बागपत क्रांतिकारियों की धरती है। यहां के किसान कृषि कानूनों से आजादी के लिए संघर्ष जारी रखेंगे। ये लड़ाई लंबी होगी लेकिन जीत किसानों को ही मिलेगी। 
विज्ञापन


सांसद डाॅ. सत्यपाल सिंह के पोस्टर पर पोती कालिख
वहीं क्षेत्र में लगे सांसद सत्यपाल सिंह के पोस्टरों पर कुछ असामाजिक तत्वों ने कालिख पोत दी। उधर क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर यप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/ 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें