फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद विधायक समेत कई वाहनों से उतरवाएं हूटर और झंडे 

Sun, 08 Jan 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बागपत वंदना चौक पर गाड़ी से राजनैतिक पार्टी के पोस्टर उतारते पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत। पुलिस ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। पुलिस ने रालोद के छपरौली विधायक वीरपाल राठी की गाड़ी से झंडा उतारा। इस दौरान उनकी पुलिस से नोकझोंक भी हुई। इसके अलावा भी कई वाहनों से झंडे, हूटर, पोस्टर उतारे। दर्जनों वाहनों के चालान किए। 
विज्ञापन


 चुनाव आयोग के निर्देशानुसार जनपद में आचार संहिता लगी है। पुलिस-प्रशासनिक अफसरों ने वाहनों पर हूटर, बैनर, पंप लेट, ब्लैक फिल्म आदि न लगाने की हिदायत दे रखी है। इसके बाद भी लोग इनका इस्तेमाल कर रहे हैं। शनिवार को शहर के राष्ट्र वंदना चौक पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। वहां से रालोद के छपरौली विधायक चौधरी वीरपाल राठी गुजरे। उनकी गाड़ी पर पार्टी का झंडा लगा था। पुलिस ने उनकी गाड़ी रुकवाकर झंडा उतारा। इस दौरान उनकी पुलिस से नोकझोंक हुई। बाद में विधायक गाड़ी से उतारा गया झंडा पुलिस से लेकर चले गए। इसके बाद आचार संहिता की धज्जियां उड़ाने वालों की वहां पर लाइन लग गई। पुलिस ने सपा, रालोद, भाजपा समेत कई नेताओं के वाहनों से पंप लेट और हूटर उतारे। दर्जनों वाहनों की पुलिस ने काली फिल्म उतारी। इस दौरान कई लोग की पुलिस कर्मियों के साथ नोकझोंक भी हुई। 

एसपी अजय शंकर राय ने बताया  रालोद विधायक वीरपाल राठी की गाड़ी से झंडा उतारा गया। इसके अलावा भी राजनीतिक पार्टियों के कई वाहनों से हूटर और पंप लेट उतारे। यह अभियान पूरे जिले में चला है। हालांकि कोई कार्रवाई नहीं की गई। यह अभियान लगातार जारी रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें