फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: जेल में खुलकर घूमे रालोद नेता, अफसर करते रहे आवभगत

Fri, 21 Mar 2025 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
जिला कारागार में निरीक्षण करते उ.प्र.विधानसभा की आश्वासन समिति सभापति डॉ.अजय कुमार व मौजूद रालो - फोटो : जांच पड़ताल करता पुलिस कर्मी।
विज्ञापन
बागपत। नियमों की धज्जियां कैसे उड़ती हैं, इसका नजारा बृहस्पतिवार को जिला जेल में दिखाई दिया। जेल का निरीक्षण करने पहुंचे विधानसभा की आश्वासन समिति के अध्यक्ष व सदस्यों के साथ दस से ज्यादा रालोद नेता भी जेल में खुलकर घूमे और अफसर उनकी आवभगत करते रहे। जेल में बंद बड़ौत क्षेत्र के अपराधी भी रालोद नेताओं के साथ हंसी मजाक करते दिखे।
विज्ञापन

विधानसभा की आश्वासन समिति के अध्यक्ष रालोद विधायक डा. अजय कुमार, विधायक राजीव सिंह, विधायक मोहम्मद फहीम अहमद, विधायक राम खिलाड़ी और विधायक केतकी सिंह बृहस्पतिवार को जिला जेल का निरीक्षण करने पहुंचे। वहां नियमों की खूब धज्जियां उड़ाई गईं और आश्वासन समिति के सदस्यों के साथ दस से अधिक रालोद नेता भी जेल के अंदर पहुंच गए।
इनको जेल के अफसरों ने रोकना तक मुनासिब नहीं समझा। यह सभी रालोद नेता बैरकों तक गए तो अन्य सभी जगह पहुंचे। रालोद नेताओं के साथ जेल में बंद कई अपराधी भी घूमते हुए दिखाई दिए और इनके साथ हंसी मजाक करते रहे। यह उस हालात में हुआ, जब जेल में एक महीने में हत्या के साथ ही कई कैदियों की मौत हो चुकी हैं। इसके बावजूद जेल अधिकारियों ने सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें