फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: गन्ना मूल्य पर रालोद नेताओं व किसानों ने बांटी मिठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बालैनी/छपरौली। प्रदेश सरकार ने गन्ना मूल्य में 30 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ोत्तरी करने पर मवीकलां व छपरौली में किसानों व रालोद नेताओं ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई।
विज्ञापन

मवीकला गांव में रालोद के राष्ट्रीय सचिव कुलदीप उज्ज्वल व किसानों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। इस दौरान राजीव बालियान, डॉ. रजत देशवाल, लोकेंद्र उज्ज्वल, हर्ष उज्ज्वल आदि मौजूद रहे। वहीं छपरौली कस्बे में किसानों ने गन्ना मूल्य 400 रुपये प्रति क्विंटल होने पर एक दूसरे काे मिठाई खिलाते हुए मुख्यमंत्री को बधाई दी। चौबीसी चौधरी सुभाष खोखर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने किसानों के हित में कदम उठाया है। चौधरी रणबीर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने गन्ना मूल्य बढ़ाकर किसानों को दिवाली का तोहफा दिया है। बैठक में जयभगवान मलिक, जयवीर मलिक, प्रमोद खोखर, इंद्रपाल मलिक, महीपाल सिंह, वीरेंद्र, श्याम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें