बड़ौत। पूर्व विधायक और रालोद नेता चौधरी साहब सिंह ने कहा रालोद ने हमेशा व्यापारियों की लड़ाई लड़ी है और उन्हें उनका सहयोग भी मिला है।
सोमवार की रात में विहर्ष सभागार में आयोजित व्यापारियों की बैठक में पूर्व विधायक चौधरी साहब सिंह ने कहा रालोद व्यापारी, मजदूर अर किसान को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है और उनके सुख दुख में भी साथ रहती है। मैं व्यापारियों को विश्वास दिलाता हूं पहले की तरफ व्यापारियों को मै पूरा सहयोग देता रहूंगा और व्यापारियों की एक आवाज पर उनके साथ खड़ा रहूंगा।
इस अवसर पर उन्हें व्यापारियों ने आश्वासन दिया कि व्यापारी भी जो उनके हितों के लिए समय-समय पर उनका साथ देंगे तो वे भी उसका ऋण चुकाएंगे। यदि उन्हें चुनाव में खड़ा किया तो वे उनका हर तरह से साथ देंगे, क्योंकि रालोद सुप्रीमो अजित सिंह भी व्यापारियों के हितैषी है। इसकी अध्यक्षता जयप्रकाश जैन ने की। संचालन प्रमोद जैन ने किया।
इस दौरान घसीटू मल जैन, संतोष जैन, सतीश जैन, राकेश जैन, पवन जैन, धनेंद्र जैन, प्रवीण जैन, सरवन जैन, अतुल जैन, शशि जैन, अनिल पटवारी, सुरेश जैन, भोपाल जैन, शील चंद, तेज बहादुर जैन, मुकेश जैन, रालोद के नगर अध्यक्ष डॉ. इरफान मलिक आदि मौजूद रहे।