फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों की शादी के लिए बैंक के चक्कर काट रहा पिता

Wed, 04 Jan 2017 12:46 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। केंद्र सरकार की शादी के लिए बैंकों से ढाई लाख रुपये निकालने की घोषणा स्थानीय एक बैंक शाखा में कोई मायना नहीं रखता है। ककौर कला गांव के  ग्रामीण की दो बेटियों की शादी जनवरी में है, लेकिन उन्हें बेटियों की शादी के लिए बैंक से पैसा नहीं मिला। उसने एसडीएम को पत्र देकर नगदी दिलाने की मांग की, लेकिन शाखा प्रबंधक ने एसडीएम के आदेश को भी दरकिनार कर दिया।
विज्ञापन


 क्षेत्र के गांव ककौर कला निवासी राम कुमार पुत्र मंगत की दो बेटियों की शादी 16 जनवरी को होनी तय हुई, इसके लिए उन्हें पैसे की आवश्यकता है, वर्तमान समय में बैंक में करीब चार लाख रुपये खाते में जमा भी है। सरकार की घोषणा के मुताबिक वह कई बार छपरौली की पंजाब नेशनल बैंक शाखा में पैसे निकालने गए, लेकिन उन्हें पैसे नहीं मिले और उनके अनुसार उसे 60 हजार बैंक की चाह है, ताकि शादी की तैयारी की जा सके । पैसे नहीं मिलने के कारण शादी का तैयारी का काम रुका है। 

बैंक प्रबंधक की कार्यशैली से परेशान होकर ग्रामीण ने एसडीएम को पत्र देकर पैसे की व्यवस्था कराने की मांग की। किसान एसडीएम के आदेश के बाद बैंक में पहुंचा तो बैंक प्रबंधक ने बताया शादी के लिए पैसे निकालने के कोई आदेश नहीं है। 
विज्ञापन


 पीड़ित राम कुमार बैंक और प्रशासनिक अधिकारियों के चक्कर काट रहे है, लेकिन उन्हें पैसे नहीं मिल रहे हैं। इससे उनका पूरा परिवार परेशान है। 

इस संबंध में एसडीएम दीपाली कौशिक ने कहा शाखा प्रबंधक से बातचीत कर समस्या हल कराने का प्रयास किया जाएगा। इस संबंध के उच्चाधिकारियों के साथ वार्ता की जाएगी।  
विज्ञापन

दूसरी तरफ संबंधित  बैंक के शाखा प्रबंधक ने कहा बैंक से सप्ताह में 24 हजार रुपये ही निकाले जा सकते हैं। इससे ज्यादा नगदी निकाली जा सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें